पटना, फरवरी 7 -- बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को प्रथम पाली में रसायन विज्ञान और दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा 1762 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हुई। दो जिलों से कदाचार में शामिल दो परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। इनमें एक परीक्षार्थी भोजपुर और दूसरा अरवल जिले से पकड़ा गया। वहीं तीन जिले में दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए 6 नकलची भी धराए। इनमें नवादा जिले से सर्वाधिक 4 और नालंदा और लखीसराय जिले से 1 -1 नकलची धराए। शेष अन्य जिलों से निष्कासन और नकलची के पकड़े जाने की संख्या शून्य रही। पहली पाली में 621653 परीक्षार्थियों के लिए रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा 9:30 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित हुई। दूसरी पाली में कला संकाय और वोकेशनल कोर्स के 570886 परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.