मोतिहारी, फरवरी 6 -- मोतिहारी। जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित हुआ। निष्कासन राजाराम हाई स्कूल तुरकौलिया परीक्षा केंद्र में प्रथम पाली में हुआ। परीक्षा दो पालियों में संचालित हो रही है। पहली पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक संचालित हो रही है। प्रथम पाली में साइंस व कॉमर्स के अंग्रेजी तथा द्वितीय पाली में कला के हिंदी विषय की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात किये गये हैं। ग्रामर के सवालों में उलझे परीक्षार्थी जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को साइंस व कॉमर्स के विद्यार्थियों ने पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में ज्यादातर परीक्षार्थी...