बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटर की परीक्षा में एक दिन की छुट्टी के बाद तीसरे दिन गुरुवार को परीक्षा फिर से शुरू हो गई। पहले के दिनों की अपेक्षा गुरुवार को ठंड कम रहने के कारण छात्र-छात्राओं ने भी राहत की सांस ली। पहली पाली में फिजिक्स की परीक्षा ली गई। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए सुबह के 8 से ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ केंद्र के बाहर मौजूद हो गई। 8.30 के बाद से परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। एक-एक परीक्षार्थी की सख़्ती से जांच के बाद परीक्षा केंद्र पर एंट्री दी गई। जबकि 9 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिला।हर केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा देकर बाहर निकली सलोनी कुमारी ने बताया कि फिजिक्स में ऑप्टिक्स के सवाल काफी कठिन आए थे। इसके अलावा न्यूमेरिकल को भी बनाने में परेशानी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.