सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- सीतामढ़ी। इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान शहर स्थित महंथ रघुनाथ दास बालिका उच्च विद्यालय केंद्र पर प्रतिनियुक्त 17 कार्यालय सहायक बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता डीपीओ आयुष कुमार ने सभी अनुपस्थित कर्मियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीओ ने कहा है कि मंगलवार को पूर्वाह्न 11:03 बजे परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई शिक्षक-शिक्षिकाएं न तो अपने निर्धारित कार्यस्थल पर उपस्थित थे और न ही उन्होंने योगदान दिया था। कुछ कर्मियों के नाम उपस्थिति पंजी में दर्ज पाए गए, लेकिन वे मौके पर मौजूद नहीं थे। अनुपस्थित कार्यालय सहायकों में उच्च माध्यमिक, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षिकाएं शामिल हैं। डीपीओ ने कहा है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.