दरभंगा, फरवरी 8 -- दरभंगा। इंटर परीक्षा देने के लिए 10 छात्रों को लेकर शनिवार को पहुंची स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही से एमएमटीएम कॉलेज के पास स्थित डबरे में गिर गई। किसी तरह स्कॉर्पियो से कूदकर छात्रों व चालकों ने अपनी जान बचाई। छात्रों की दिलेरी से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कॉर्पियो को डबरे में गिरते देख वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। अफरातफरी के बीच इसकी सूचना विश्विद्यालय थाना, फायर ब्रिगेड और नगर निगम को दी गई। जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो को काफी मशक्कत के बाद डबरे से बाहर निकाला जा सका। बताया जाता है कि पीछे करने के दौरान स्कॉर्पियो पानी भरे गहरे डबरे में लुढ़क गई थी। छात्र के परिजन कमलेश कुमार यादव ने बताया कि उनके दो बच्चे भी स्कॉर्पियो पर सवार थे। ईश्वर की कृपा से सभी बच्चे सुरक्...