बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- इंटर परीक्षा: गेट बंद होने के बाद जबरन घुसे तो खैर नहीं 16 केंद्रों पर 11,294 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नकल पर नकेल के लिए प्रशासन ने कसी कमर जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक, सिर्फ एडमिट कार्ड के साथ मिलेगा केन्द्र में प्रवेश हर 25 छात्र पर एक वीक्षक, सीसीटीवी की जद में रहेगा चप्पा-चप्पा डीएम और एसपी ने केंद्राधीक्षकों के साथ की बैठक, दिये दिशा निर्देश फोटो 28मनोज02: इंटर परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी। शेखपुरा, निज संवाददाता। दो फरवरी से शुरू हो रही इंटर परीक्षा में अगर कोई छात्र गेट बंद होने के बाद केंद्र में जबरन घुसने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा। उसे दो साल के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। यह सख्त चेतावनी बुधवार को डीएम शेखर आनंद ने ...