बांका, फरवरी 4 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को कटोरिया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान कुल 873 परीक्षार्थियों में से 862 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कटोरिया बाजार स्थित इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय तथा बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा ली गई एवं दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, कटोरिया में पहली पाली में सभी 22 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में कुल 287 परीक्षार्थियों में से 282 परीक्षार्थी उपस्थित और 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुनियादी उच्च विद्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.