कोडरमा, मार्च 18 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि । झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट प्लेट ग्रुप का मैच सोमवार को स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में दुमका और पलामू के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका की टीम ने 48 ओवर में सात विकेट खोकर 275 रन बनाए। इसमें लक्ष्मण कुमार यादव ने 118 रन, अंकुश ने 48 रन और चैतन्य वीर ने 65 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए पलामू की ओर से संदीप ने तीन विकेट दीप प्रकाश ने दो विकेट और आर्यन ने दो विकेट लिया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी पलामू की टीम ने 40.3 ओवर में 251 रन ही बना सकी। पलामू की ओर से रोहित ने 70 रन स्पर्श राज ने 40 रन और अभिनव ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए दुमका की ओर से सुभाशु ,समीर और विभु ने दो-दो विकेट लिया। बेहतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.