गोड्डा, मार्च 1 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित अंडर 23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में जामताड़ा ने गढ़वा को 90 रन से पराजित किया। जामताड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुआ 32 ओवर 2 गेंद में 173 रन पर ऑल आउट हो गई। मुकेश कुमार ने 69 रन एवं ह्रितिक अनंत ने 34 रन की पारी खेली। गढ़वा की और से रंजन एवं मोहित ने 3-3 विकेट प्राप्त किया। जवाब में गढ़वा की टीम सिर्फ 21 ओवर 2 गेंद में 83 रन पर ऑल आउट हो गई। हर्ष सिंह ने सर्वाधिक 23 रन की पारी खेली। जामताड़ा की और से मुकेश कुमार ने 4 विकेट तथा आदित्य सिंह एवं ह्रितिक ने 3-3 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जामताड़ा के मुकेश कुमार को ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के निदेशक समीर दुबे के द्वारा ट्रॉफी एवं 5000 की नकद राशि प्रदान की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.