जमशेदपुर, फरवरी 6 -- आर्मरी ग्राउंड में आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का समापन फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। फाइनल में एलडी2 ने एलडी3 को 16 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। एलडी3 ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलडी2 ने 10 ओवर में 85/6 रन बनाए, जिसमें राजीव बेहेरा नाबाद 30 और अनिकेत कश्यप 26 रन के योगदान के साथ रहे। जवाब में एलडी3 की टीम 10 ओवर में 69/8 रन ही बना सकी। विजय पटेल ने एलडी2 की ओर से 2 विकेट लिए। तृतीय स्थान के मुकाबले में वन सप्लाई चेन जेडीसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में शैलेश सिंह, रंजन कुमार सिंह, यशवंत पांडेय, रविंद्र विजय संघवी, हितेश साह, रंजय सिंह और मुकुल विनायक चौधरी सहित कई अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बालाजी...