जमशेदपुर, जनवरी 29 -- आर्मरी ग्राउंड में आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के मुकाबलों में खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुधवार खेले गए तीन मैचों में सीआरएम, एलडी-2 और एसएमडी की टीमों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर शानदार जीत दर्ज की। दिन के पहले मुकाबले में पावर सिस्टम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 91 रन बनाए। अमित ने 18 गेंदों में 26 रन और सोनाराम ने 17 रनों का योगदान दिया। जवाब में सीआरएम की टीम ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 93 रन बनाते हुए 1 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। अजय ने 9 गेंदों में 20 रनों की तेज पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में एलडी2 ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ब्लास्ट फर्नेस की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 73 रन ही बना सकी, जिसमें आर.एन. महतो के ...