दरभंगा, जनवरी 13 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में चार दिवसीय इंटर कॉलेज युवा महोत्सव 2025-26 'अनंतनाद' मंगलवार को समारोहपूर्वक संपन्न हो गया। पीजी एथलेटिक्स महोत्सव का ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि दूसरे स्थान पर रही सीएम कॉलेज को उपविजेता का खिताब मिला। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के पीजी एथलेटिक्स को सर्वाधिक 124 अंक मिले। म्यूजिक, डांस तथा लिटरेरी इवेंट्स में पीजी एथलेटिक्स पहले स्थान पर रहा, जिस कारण ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल करने में सफल रहा। सीएम कॉलेज 82 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। फाईन आर्ट इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला एमएलएसएम कॉलेज कुल 73 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। थियेटर इवेंट्स का विजेता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी 50 अंकों के साथ चौथे स्थान पर, जबकि कुल 22 अंकों के साथ वीमेंस कॉलेज, स...