हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- कालाढूंगी। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन रेखा कत्यूरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ और पानी बचाओ का भी संदेश भी दिया गया। राज्य व जिला स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य उमा आर्या, हेमा पुरोहित, बसंती अधिकारी, अनीता आर्या, देवेंद्र बिष्ट, राकेश भंडारी, हीरा मर्तोलिया, शोभा रानी, नीलम कफल्टिया, देवकी रौतेला, ममता हर्बोला, हिमानी पांडे, मंजू पांडे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...