सीवान, जनवरी 9 -- सीवान। बिहार शिक्षा परियोजना के तहत जीएसवीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच बैग और कॉपी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने छात्रों को शैक्षणिक सामग्री सौंपी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन समय पर मिल सकें। बैग और कॉपी मिलने से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को लाभ होगा। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को छात्रों के लिए उपयोगी बताते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...