दरभंगा, नवम्बर 30 -- दरभंगा। लनामिवि में इंटर कॉलेज महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 एवं 12 दिसंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे एमआरएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम चंद्र गुप्त एवं संयोजक सचिव डॉ. शमा परवीन ने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्रधानाचार्य, स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष, डब्ल्यूआईटी एवं डीडीई के निदेशक को प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टोली की सूची छह दिसंबर तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...