दरभंगा, जनवरी 7 -- दरभंगा,। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुंवर सिंह कॉलेज की टीम चैंपियन रही। एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय की टीम प्रतियोगिता की उपविजेता बनी। सीएमबी कॉलेज, घोघरडीहा में आयोजित इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुंवर सिंह कॉलेज के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया और विजेता बन कर कॉलेज का परचम लहराया है। फाइनल मुकाबले में कुंवर सिंह कॉलेज की टीम ने एसबीएसएस कॉलेज को 3-1 से पराजित कर दिया। विजेता टीम में काजल कुमारी, दीपाली कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रोमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, राजनंदनी, सरिता कुमारी, पिंकी कुमारी, भारती कुमारी एवं मुस्कान कुमारी शामिल रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. शंभु कुमार यादव ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक ब...