गिरडीह, जनवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज खेल मैदान में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तत्वावधान में इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) 2025-26 का आागज सोमवार को हुआ। तीन दिनों तक चलनेवाले टूर्नामेंट का उदघाटन गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार व आयोजन समिति के सचिव डॉ एम एन सिंह ने सभी प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मौके पर गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ खेलने का संदेश दिया। डॉ एम एन सिंह ने टूर्नामेंट के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग एवं झारखंड कॉलेज डुमरी के बीच खेला ...