खगडि़या, दिसम्बर 13 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर के कोशी कॉलेज मैदान पर चल रहेइंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में आरडी एंड डीजे कॉलेज मंुगेर को 61 रन से हराकर केकेएम कॉलेज, जमुई की टीम फाइनल में पहुंच गई। जिसमें केकेएम कॉलेज जमुई की टीम मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले टॉस जीतकर आरडी एंड डीजे कॉलेज के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिस पर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेएम कॉलेज की टीम ने शानदार 165 रनों की पारी खेली। टीम की तरफ से मोहित ने 36 रनों का योगदान दिया। जवाब में आरडी एंड डीजे कॉलेज की टीम महज 104 रनों पर ही सिटम गई। टीम की ओर से अमन ने सर्वाधिक 34 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाज सुमित ने चार विकेट लेते हुए 18 रनों का योगदान टीम को दिया। जिसे प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। ...