सीवान, जनवरी 14 -- सीवान। अयोध्या अग्रवाल सनातन धर्म उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के विशिष्ट शिक्षक अखिलेश कुमार मिश्र की सेवानिवृत्ति होने पर शहर के एक होटल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। शिक्षकों, अतिथियों व पूर्व छात्रों ने श्री मिश्र के अनुशासन, ईमानदारी व समर्पित शैक्षणिक सेवा की सराहना की। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न भेंटकर सपरिवार सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में श्री मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं पूर्व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि लल्लन जी मिश्र थे। मंच संचालन बीएचयू की शोध छात्रा अनन्या सृष्टि ने किया जबकि स्वागत भाषण अमित कुमार मुन्नू ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...