मथुरा, फरवरी 23 -- थाना जैंत अंतर्गत छटीकरा स्थित इंटर कॉलेज के बाहर शुक्रवार को परीक्षा देकर लौट रहे 12वीं के छात्र पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। बताते चलें कि गांव पेलखू निवासी छात्र कुंज बिहारी ने थाने में तहरीर दी। इसके माध्यम से आरोप लगाया कि वह स्वावलम्बी इण्टर कालेज में पेपर देने आया था। वह परीक्षा देकर बाहर निकल रहा था तभी बाहर निकलते ही गांव शिवाल निवासी सूरज, देवकरन और अचल ने साथियों के साथ घेर कर मारपीट की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद साथी नरेश और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने नीले रंग की कार से पीछा कर राल मार्ग पर उसे दोबारा रोकने के बाद जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। छात्र के अनुसार आरोपियों से...