रांची, जनवरी 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में स्थायी प्रस्वीकृति प्राप्त इंटर महाविद्यालयों में सीट वृद्धि को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के सचिव को स्पष्ट निर्देश जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल अत्यंत विशेष परिस्थितियों में ही किसी संस्थान की मांग पर सीट वृद्धि पर विचार होगा। इसके लिए वित्तीय भार का आकलन, पर्याप्त पर्यवेक्षण, निरीक्षण और संसाधनों की समीक्षा अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा है कि पहले ही कॉलेजों की सीटों में कटौती कर प्रत्येक संकाय के लिए निर्धारित सीमा के अनुसार नामांकन का निर्देश दिया गया था। इसके बाद इंटर महाविद्यालय संघ और विभिन्न कॉलेजों के अभ्यावेदन पर विचार करते हुए विभागीय मंत्री के अनुमोदन से प्रत्येक संकाय में एक यूनिट की वृद्धि कर...