कौशाम्बी, मार्च 5 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा जिले में बुधवार को भी सकुशल संपन्न हुई। इंटर के पांच परीक्षार्थियों ने उर्दू तो 196 ने इतिहास के इम्तिहान से दूरी बनाई। वहीं, हाईस्कूल की मानव विज्ञान की परीक्षा का इकलौता परीक्षार्थी मौजूद रहा। किसी भी केंद्र से नकचली अथवा मुन्नाभाई के पकड़े जाने की खबर नहीं है। यूपी बोर्ड परीक्षा के छठवें दिन बुधवार को पहली पाली में हाई स्कूल की मानव विज्ञान व इंटरमीडिएट की उर्दू की परीक्षा हुई। मानव विज्ञान में एक परीक्षार्थी नामांकित था, जो उपस्थति रहा। वहीं, इंटर उर्दू की परीक्षा में 150 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 145 मौजूद रहे। जबकि पांच परीक्षार्थी गैरहाजिर हो गए। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत तीन 3 हजार 266 के सापेक्ष तीन हजार 70 परीक्षार्थी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.