प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- सदहा। आसपुर देवसरा क्षेत्र के एसआर इंटरनेशनल स्कूल दुकरा सदहा में बुधवार को इंटर के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य और भाषण से उपस्थित लोगों आंखों को नम कर दिया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। प्रबंधक सूरज शर्मा, प्रधानाचार्य वेद नाथ सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं के शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रसर होने की कामना की। इस मौके पर माताफेर पांडेय, शालिनी तिवारी, आरती यादव, साक्षी मिश्रा, प्रिया दुबे, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...