फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। शहर के जयरामनगर स्थित साई सिटी इंटर कॉलेज व मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में विदाई समारोह हुआ। विद्यालय की डायरेक्टर रेखा सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वल्लन कर शुभारंभ किया। जहां इंटर के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को सम्मानित किया तथा जूनियर छात्र छात्राओं ने इंटर के छात्र छात्राओं को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने पर 11 हजार के इनाम की घोषणा की गई। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार उज्जवल भविष्य की कामना की। यहां प्रबंधक पवन सिंह, चंद्र प्रकाश, संजय सिंह, रवींद्र प्रताप, रवि सिंह, राजेश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, मनोरमा सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...