लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- यहां के इंटर कालेज के बोर्ड परीक्षा देने जा रहे इंटर के बच्चों के लिए मंगलवार को आशीर्वाद और विदाई समारोह किया गया। इस दौरान कालेज के बच्चों ने नृत्य, सांस्कृतिक झांकियां तथा एकांकी आदि पेश किए। लालजी प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुए विदाई समारोह के मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी अजीत सिंह और विशिष्ट अतिथि रामाधीन इंटर कालेज के प्रिंसिपल राजबहादुर राम रहे। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने बोर्ड परीक्षा देने जा रहे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। साथी बच्चों ने भी उनके सफल और सुखी जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि संस्कार, अनुशासन और परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्रबंधक मोहित जायसवाल ने की। इसमें प्रिंसिपल अच्छेलाल समेत सभी टीचर तथा तमाम अभिभ...