वाराणसी, नवम्बर 8 -- वाराणसी। सरसौली में इंटरमीडिएट के छात्र अकुल प्रताप सिंह पर शुक्रवार को तीन दर्जन से अधिक युवकों ने हथियार, लाठी-डंडे से हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पिता ने शुक्रवार देर रात कैंट थाने में पांच नामजद एवं 34 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। पिता मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि अकुल प्रताप सिंह गुरु नानक स्कूल शिवपुर में कक्षा 12 का छात्र है। वह रोज की तरह शुक्रवार दोपहर 2 बजे बस से उतरकर गली में आया। उसी समय रामजानकी धाम कॉलोनी निवासी अक्षत सिंह, सत्या तिवारी, शशांक पाठक, आशुतोष पाठक, अन्नू सिंह और अन्य 34 अज्ञात लड़कों ने जानलेवा हमला किया। वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा। 112 पर सूचना पर पुलिस पहुंची। बेटे को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया गया।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.