लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- कस्बे के केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया कि कक्षा 12 के विद्यार्थी आज स्कूल परिवार से विदा लेकर जीवन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने सभी के भविष्य उज्ज्वल की कामना करते हुए कहा कि जहाँ भी जाएँ, अपने संस्कारों और मूल्यों को सदैव साथ रखें। जीवन में चाहे जिस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें, लेकिन सबसे पहले एक अच्छे इंसान बनें। यही सबसे बड़ी पहचान होगी। प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा ने विद्यार्थियों से आगामी परीक्षाओं व भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं भानु तिवारी, कर्मजीत सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, जाहिद अली व केके यादव ने भी छात्र छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रया...