गंगापार, फरवरी 21 -- मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल कोतवाली अंतर्गत डंड़वा पकसेड़ा गांव निवासी अमर पांडेय पुत्र सूबेदार पांडेय ने मांडा थाने में तहरीर दी कि वह कक्षा 12 का छात्र है और मांडा के पयागपुर रमगढ़वा गांव में अपने मामा के यहां रहकर उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा दे रहा है। 19 फरवरी को सायं वह बाइक से जा रहा था। पयागपुर रमगढ़वा गाँव के पास गहीरा नाला के सामने जैसे ही पहुंचा, उसी समय अमित तिवारी पुत्र प्रदीप तिवारी निवासी भोइसर, देहात कोतवाली मिर्जापुर तीन अज्ञात आरोपियों के साथ मिले और छात्र को रोककर गालियां देते हुए जमीन पर गिराकर पीटने लगे। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...