बदायूं, सितम्बर 21 -- बंद पड़े अपने स्कूल में भूसा लेने गए इंटर के छात्र की अज्ञात लोगों ने गला घोंटकर करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है। मुजरिया थाना क्षेत्र के परमू गांव के रहने वाले रामबहादुर शर्मा का 18 साल का बेटा अंशु इंटर में पढ़ता था। अंशु गुरुवार शाम गांव के बाहर बने अपने ही बंद पड़े स्कूल में भूसा लेने के लिए गया था। यहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी लगा घोंटकर हत्या कर दी और शव को स्कूल परिसर में ही छोड़कर फरार गया है। अंशु जब काफी समय तक घर नहीं लौटा तो पिता रामबहादुर शर्मा देखने गए, तो अंशु बेहोशी की हालत में मिला। इसके बाद परिवार के लोग उसे सहसवान स्वास्थ्य कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.