मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के साहू पोखर से शुक्रवार सुबह इंटर के छात्र गौरव कुमार का शव बरामद किया गया। वह मिठनपुरा थाना क्षेत्र के के चकबासु का रहने वाला था। गुरुवार रात करीब दस बजे वह दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज है दिया। उसके दोस्तों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सभी पोखर किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अचानक उसने पोखर में छलांग लगा दी। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। लेकिन, अत्यधिक रात होने के कारण कोई मदद को आगे नहीं आया। घटना की जानकारी मोबाइल पर रात करीब एक बजे गौरव के भाई निशांत कुमार को दी। इसके बाद परिवार के लोग भागते हुए साहू पोखर पहुंचे। इसकी जानकारी नगर थाने की पुलिस को भी दी गई। लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.