संभल, फरवरी 14 -- शिव देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक रजत गोयल ने कहा कि यह विदाई नहीं, बल्कि नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, जिम्मेदारी और दृढ़ता के मूल्यों को जीवन में अपनाकर सफलता की ओर बढ़ने का संदेश दिया तथा बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य शिवशंकर शर्मा ने छात्र जीवन को अनमोल बताते हुए परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। इस बीच कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को स्मृति चिन्ह दिए। इस दौरान छात्र छात्राओं समेत स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...