बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 40 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगहबानी में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली गयी। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि पहली पाली में हिन्दी तो दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा ली गयी। पहली पाली में 30 हजार 317 उपस्थित तो 399 अनुपस्थित रहे। जबकि, दूसरी पाली में 11 हजार 319 परीक्षार्थी उपस्थित तो 255 अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...