जहानाबाद, फरवरी 3 -- कुर्था, निज प्रतिनिधि। कुर्था प्रखंड क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। प्रशासन की सख्ती और केंद्राधीक्षकों की सतर्कता के कारण परीक्षा व्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। प्लस टू रामरतन उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल 456 परीक्षार्थियों में 451 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 43 परीक्षार्थियों में 41 उपस्थित एवं 2 अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार प्लस टू उच्च विद्यालय कुर्था परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 710 परीक्षार्थियों में 704 उपस्थित रहे तथा 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 258 परीक्षार्थियों में 252 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 6 परीक्षार्थी अन...