किशनगंज, फरवरी 7 -- किशनगंज। जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की चौथे दिन की परीक्षा अच्छी गुजरी। शुक्रवार को पहली पाली में विज्ञान संकाय से अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी और दूसरी पाली में कला संकाय से भी अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी।चौथे दिन की परीक्षा भी कदाचारमुक्त संचालित हुई। दोनो पालियो की परीक्षा में कुल 11 हजार 605 परीक्षार्थी शामिल हुए व 171 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। प्रथम पाली की परीक्षा में 2808 परीक्षार्थी शामिल हुए व 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।दूसरी पाली की परीक्षा में 8797 परीक्षार्थी शामिल हुए व 129 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।परीक्षा 20 केंद्रों में संचालित की जा रही है।चौथे दिन की परीक्षा में भी किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है।डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार परीक्षा केंद्रों की व्य...