किशनगंज, फरवरी 5 -- किशनगंज। जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा का गुरुवार को छुट्टी के बाद तीसरा दिन था।तीसरे दिन की परीक्षा भी कदाचारमुक्त संचालित हुई। गुरुवार को दोनो पालियो की परीक्षा में कुल 11 हजार 934 परीक्षार्थी शामिल हुए व 181 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। प्रथम पाली की परीक्षा में 2810 परीक्षार्थी शामिल हुए व 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।दूसरी पाली की परीक्षा में 9124 परीक्षार्थी शामिल हुए व 136 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।परीक्षा 20 केंद्रों में संचालित की जा रही है।तीसरे दिन की परीक्षा में भी किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है।अन्य दिनों की अपेक्षा गुरुवार को परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा थी।जिस कारण केंद्रों के बाहर अत्यधिक भींड़ जुट गई थी।डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार परीक्षा के...