मधुबनी, फरवरी 11 -- खजौली। खजौली-कलुआही मुख्य सड़क पर मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित टेंपो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं 112 डायल पुलिस की मदद से जख्मी युवक को खजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक की पहचान झंझारपुर निवासी रोहित कुमार मलिक (30) के रूप में हुई है। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रवीण प्रभात ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि युवक के दाहिने पैर में फ्रैक्चर है, बेहतर इलाज के लिए उसे मधुबनी रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित कुमार मलिक का मधुबनी में इंटर की परीक्षा चल रही है। परीक्षा देने के लिए उसने खजौली प्रखंड के कन्हौली गांव स्थित मलिक टोल में डेरा लिया था। मंगलवार की सुबह वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.