मुंगेर, फरवरी 5 -- मुंगेर/टेटिया बंबर, एक प्रतिनिधि। इंटर की परीक्षा देने आया टेटियाबंबर प्रखंड अंतर्गत रूपहुआ गांव निवासी राधेश्याम यादव का पुत्र अंकेश कुमार मंगलवार की दोपहर से लापता हो गया। जिसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही कई टीम छात्र को ढूंढने निकल पड़ी। इस मामले की जानकारी देते हुए क़ासिमबाजार थानाध्यक्ष रुबिकान्त कच्छप ने बताया कि उन्हें एक आवेदन छात्र के पिता राधेश्याम यादव द्वारा दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र अंकेश कुमार मंगलवार को परीक्षा देने मॉडल स्कूल के लिए निकला था। जब परीक्षा खत्म होने के बाद परिवार के लोगों ने उसको फोन किया तो फोन किसी के द्वारा रिसीव नहीं किया गया। कई घंटी बजने के बाद भी जवाब नहीं मिला जिससे आशंकित परिजनों ने कासिम बाजार थाना पहुंच कर जानकारी दिया। जानकारी मलते ही थानाध्यक्ष छात्र के किराया के मकान...