बेगुसराय, फरवरी 3 -- बीहट। बरौनी तथा बीहट नगर परिषद के कुल सात केन्द्रों पर मंगलवार को प्रथम पाली में हुई गणित की परीक्षा में 21 तथा दूसरी पाली में हुई राजनीतिशास्त्र की परीक्षा में 13 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बरौनी के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथौली, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असुरारी, भारत सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर, माध्यमिक विद्यालय जैमरा, पपरौर, एमजी हाई स्कूल बीहट तथा वैदेही वल्ल्भ शरण बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार से इंटर की परीक्षा शुरू हुई है। केन्द्राधीक्षकों पूनम कुमारी, सुरेन्द्र महाराज, आलोक कुमार, दीपशिखा, निरंजन कुमार, वेणुजा, कुंदन कुमार ने शांतिपूर्ण तथा कदाचार रहित माहौल में परीक्षा संचालन की बात कही है। जोनल अधिकारी मथुरा बराइक समेत कई अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...