बांका, फरवरी 2 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एम.एम.के.जी. उच्च विद्यालय, चांदन में आगामी इंटरमीडिएट परीक्षा, जो 2 फरवरी से प्रारंभ हो रही है, को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय को परीक्षा केंद्र के रूप में केंद्र कोड 7208 आवंटित किया गया है। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणा किस्कू ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण,कदाचार मुक्त एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी प्रशासनिक एवं शैक्षणिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्र पर बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। परीक्षा संचालन हेतु केंद्राधीक्षक के रूप में करुणा किस्कू को नियुक्त किया गया है। वहीं,सहयोगी स्टाफ के रूप में विनय कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.