प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी दौरान महमदपुर निवासी संजय सरोज नामक युवक ने उसे रास्ते में रोककर पता पूछने के बहाने अश्लील वीडियो दिखाया और छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी छात्रा ने अपने पिता को दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर फतनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.