आरा, फरवरी 20 -- -आरा के नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले में गुरुवार की रात हुई घटना -शुक्रवार को थी परीक्षा, भौतिकी के सूत्र सुलझाने से पहले पंखे से लटक गयी छात्रा -बीमारी के कारण पढ़ाई बाधित होने से परेशान चल रही छात्रा द्वारा खुदकुशी की चर्चा -घटना का कारणों की जांच में जुटी पुलिस, घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले में गुरुवार की रात इंटर की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। उसका शव देर रात कमरे में पंखे से लटका मिला। मृत छात्रा रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की 18 वर्षीया पुत्री अनन्या कुमारी थी। वह सीबीएसई बोर्ड की इंटर की छात्रा थी। फिलहाल उसकी परीक्षा चल रही थी। बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण पढ़ाई बाधित होने से वह काफी परेशान थी। इसी कारण छात्रा की ओर से खुदक...