गंगापार, फरवरी 7 -- क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को उसी के साथ पढ़ाई करने वाला छात्र शादी का झांसा देकर भगा ले गया। मामले की जानकारी होने पर पिता ने छात्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा कक्षा 11 में पढ़ाई करती है। आरोप है कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाला छात्र आए दिन रास्ते में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। परिजनों के विरोध के बाद भी छात्र अक्सर छात्रा का पीछा करते हुए उसके घर के आसपास पहुंच जाता था। दो फरवरी को छात्रा के माता-पिता माघ मेला गए थे। घर पर छात्रा अन्य बच्चों के साथ मौजूद थी। पिता लौटे तो छात्रा घर में नहीं थी। पिता ने शुक्रवार को छात्र एवं उसके माता-पिता समेत चार पर केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.