हापुड़, फरवरी 7 -- शनिवार को आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रही छात्राओं के सम्मान में भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय परिसर उत्साह, उल्लास और भावनात्मक माहौल से सराबोर नजर आया। फेयरवेल कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। इसके पश्चात स्वागत गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, गीत-संगीत एवं लघु नाटिका जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान इंटरमीडिएट की छात्राओं ने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे पलों को याद करते हुए शिक्षिकाओं एवं सहपाठियों के साथ अपने अनुभव साझा...