बलिया, फरवरी 20 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से संचालित हैं। शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में से 4789 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है। कोई नकलची भी नहीं पकड़ा गया। शाम की पाली में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4040 अनुपस्थित रहे। सकुशल और नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए केन्द्रों पर सख्त इंतजाम किए गए हैं। सभी केन्द्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से लैस विद्यालयों की निगरानी के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके अला...