अल्मोड़ा, जुलाई 23 -- इंटर कालेज खिरखेत में वृहद पौधारोपण किया गया। दीर्घायु जीवन अमृत फाउंडेसन कि तरफ से संस्थापक तारा चंद्र उप्रेती कि देखरेख में बांज, उतीस सहित विभिन्न प्रकार की पौधो का रोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प जताया गया। चिलियानौला नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, कोषाध्यक्ष उमेश पन्त, प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, गुड्डू तिवारी, सुरेश सिंह जलाल, कमल तिवारी, दीप महरा, धीरज कार्की व दीर्घायु जीवन अमृत फाउंडेसन के प्रतिनिधि कुलदीप यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...