बेगुसराय, मार्च 19 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एमआरडी इंटर कॉलेज मेघौल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर अपना कार्य किया। वित्तरहित शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर एमआरडी इंटर कॉलेज मेघौल की प्रभारी प्राचार्य प्रो. इंदु सिन्हा, प्रो. ब्रजनंदन यादव, संजीव कुमार, शारदा नन्द झा, नवीन भारती, अनमोल कुमार, सरोज कुमार, राजीव रमन झा, अरविंद शर्मा आदि ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया। सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन कर रहे वित्तरहित इस कालेज के कर्मियों ने बताया कि अनुदान के बदले वेतनमान दिए जाने, विगत 7 वर्षों के बकाए अनुदान का एकमुश्त भुगतान किए जाने, कार्यरत सभी कर्मियों की सेवा स्थाई किए जाने, सेवानिवृति की आयु सीमा में 5 वर्षों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.