लातेहार, फरवरी 10 -- चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित इंटर कला संकाय की परीक्षा चंदवा प्रखंड में मंगलवार को शांति एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। दूसरी पाली में हुए इंटर कला संकाय की भूगोलशास्त्र विषय की परीक्षा में कुल 1001 में 991 परीक्षार्थी उपस्थित जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जिसमें ख्रीस्त राजा विद्यालय में 363 में चार अनुपस्थित, बालिका उच्च विद्यालय में 143 में तीन अनुपस्थिति, बालक मध्य विद्यालय में 149 में एक अनुपस्थित रहे। वहीं प्लस टू हाई स्कूल में 363 में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इधर परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद एवं अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी सुमित झा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.