सुपौल, मई 8 -- सुपौल। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के टीसी हाई स्कूल में इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में कदाचार में संलिप्त एक बीपीएससी शिक्षक धराया है। मामला सोमवार को टीसी हाई स्कूल की इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा सह विशेष परीक्षा के तहत दूसरी पाली में आयोजित गणित परीक्षा से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षक बच्चों के गणित का सवाल बना रहे थे। इसके बाद बीपीएससी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसपर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। आरोपी बीपीएससी शिक्षक कामेश्वर प्रसाद जय कुमार हाई स्कूल रतौली में गणित विषय पढ़ाते हैं। शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद केंद्राधीक्षक के आवेदन पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। दूसरी ओर विभाग की ओर से बीपीएससी शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है और आगे की विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उधर, बीपीएससी शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.