बिजनौर, फरवरी 16 -- हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों को उनके प्रवेश पत्र सोमवार से वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए आरएसपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा, बिडला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शील सिंह और एम क्यू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इशरत मंसूर सिद्दीकी ने बताया कि परीक्षार्थियों को सोमवार से प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे। इतना ही नहीं प्रवेश पत्र वितरित करने के बाद परीक्षार्थियों के बैठने का सीटिंग प्लान भी और डेस्क स्लिप भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। केन्द्रो पर लगे सीसीटीवी कैमरे आदि सभी सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षाए 18 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही है जो दो पारियों में होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.