कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। आईआईटी, कानपुर ने हाल ही में हुई 58वीं इंटर आईआईटी छात्र खेल प्रतियोगिता और 30वीं इंटर आईआईटी स्टाफ खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र दल ने समग्र रूप से पांचवां जबकि स्टाफ दल ने चौथा स्थान पाया, जिसमें विभिन्न खेलों में कई पदक शामिल रहे। इंटर आईआईटी छात्र खेल प्रतियोगिता का संयुक्त आयोजन आईआईटी हैदराबाद, मद्रास और तिरुपति ने किया था। इसमें देशभर के आईआईटी के छात्रों व स्टाफ ने भाग लिया। आईआईटी कानपुर ने 185 छात्रों के दल के साथ खेलों में भाग लिया। एथलेटिक्स में विशेष उपलब्धियां रहीं, जहां करिश्मा सिंह ने 100 मीटर हर्डल्स (महिला) में रजत पदक और समीरा आर नायर ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। अनुकल्प राय ने 110 मीटर हर्डल्स (पुरुष) में रजत पदक हासिल किया। करिश्मा सिंह ने महिला लॉन्ग जंप में स्वर्...